Thursday, October 22nd, 2026

IMF भी हुआ भारत की वैक्सीन डिप्लोमेसी का कायल

नई दिल्ली 
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथन ने कोरोना वायरस से निपटने की नीतियों और वैक्सीन डिप्लोमेसी को लेकर भारत की जमकर तारीफ की है और कहा कि कोरोना से जंग में भारत सच में अलग और सबसे आगे रहा है। कोरोना वायरस के इस संकट के दौर में भारत ने जिस तरह से पूरी दुनिया में मानवता की मिसाल पेश की है, उसका कायल आज कई देशों से लेकर अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं हैं। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित डॉ हंसा मेहता व्याख्यान के उद्घाटन के दौरान एक इंटरैक्टिव सेशन में गीता गोपीनाथ ने कहा कि भारत ने वास्तव में अपनी वैक्सीन नीती के संबंध में उल्लेखनीय कार्य किया है। अगर आप वास्तव में देखेंगे दुनियाभर में वैक्सीन का एक विनिर्माण हब कहां है, तो यह आपको भारत में ही मिलेगा। गौरतलब है कि भारत ने कोरोना वायरस वैक्सीन की करीब 56 लाख से अधिक खुराकें नेपाल, भुटान, मालदीव, म्यांमार, श्रीलंका समेत कई देशों को गिफ्ट की है।

 

#IMF

Source : Agency

पाठको की राय